भोपाल।
भेल क्षेत्र के पिपलानी शास्त्री मार्केट ए सेक्टर स्थित श्री अष्ट विनायक चिन्ताहरण श्वेतार्क श्री गणेश जी का स्थापना दिवस शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मनाया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बडी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। इधर राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे का जन्म दिन भी धूमधाम के साथ मनाया गया। उनके जन्म दिन के मौके पर भेल क्षेत्र की ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केके काटा और श्री दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
