— भेल भोपाल कारखाने में पुरानी ड्यूटी शिफ्ट को लेकर टूल डाउन, कर्मचारियों में आक्रोश
भोपाल।
भेल भोपाल यूनिट में शिफ्ट टाइम में बदलाव को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पडा। आलम यह हो गया कि कर्मचारियों ने टूल डाउन कर दिया। इससे लाखों रुपए के नुकसान की खबर है। उत्पादन प्रभावित हुआ है। भेल प्रबंधन ने कोरोना काल में कर्मचारियों के हितों को देखते हुए शिफ्ट टाइम को कम कर नई शिफ्ट चालू कि गई थी। प्रबंधन ने कम्पनी को मिल रहे करोड़ों रुपए के ऑडर को पूर्ण करने हेतू अपनी ताकत दिखाते हुए यूनियनों को दरकिनार कर 13 सितमवर 24 को पुरानी ड्यूटी शिफ्ट को दुबारा बहाल कर सभी कर्मचारियों को चौका दिया था, लेकिन कर्मचारी अपनी पुरानी शिफ्ट टाइम को लेकर ही अडे थे। इस बात को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त था शनिवार को आक्रोशित भेल कर्मचारियों ने एकमत होकर कारखाने में टूल डाउन कर काम बंद कर दिया। यही नहीं प्रबंधन को यह भी चेताया कि कारखाने में आज के नुकसान की जिम्मेदारी प्रबंधन की रहेगी।
सभी ब्लॉकों में टूल डाउन की खबर ने प्रबंधन को किया परेशान
कारखाना सूत्रों की मानें तो भेल के सभी ब्लॉकों में टूल डाउन की खबर से प्रबंधन परेशान रहा। वहीं प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच बंद कमरों में बैठकों का दौर भी चला। बीएमएस नेताओं ने साफ कह दिया है कि इस संबंध में हमसे कोई भी मशविरा नहीं किया गया है। वहीं एचएमएस के नेता भी इस बात का लेकर अपनी असहमति प्रबंधन के सामने दर्शा चुके हैं। अब देखना यह होगा कि प्रबंधन यूनियनों और कर्मचारियों की मांगों से सहमत होता हैं या अपने आदेश का पालन करते हुए अपना फरमान जारी रखता है।
भेल भोपाल प्रबंधन ने अपने ही आदेश को वापस लिया
इधर भेल प्रबंधन ने शिफ्ट टाईमिंग के संबंध में पूर्व में जारी अपने ही आदेश को शनिवार को वापस ले लिया। इस संबंध में शनिवार को एक परिपत्र जारी किया गया जिसमें परिपत्र क्रमांक भो/मा.स/औ.सं/2024 दिनांक 13.09.2024 के द्वारा कारखाने में नई समय सारिणी का क्रियान्वयन दिनांक 16.09.2024 से प्रभावी किया गया था। उपरोक्त परिपत्र का क्रियान्वयन वर्तमान में स्थगित किया जाता है। कारखाने में नई समय सारिणी के क्रियान्वयन के दिनांक की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
