17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई, किया माल्यार्पण

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई, किया माल्यार्पण

Published on

भेल भोपाल।

महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती “विश्व अहिंसा दिवस” एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती के अवसर पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने भेल परिवार के साथियों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर रहते हुए भी किस तरह सादगीपूर्ण जीवन जिया जाता है ये हमें लालबहादुर शास्त्री जी से सीखना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अहिंसा और त्याग करते हुए किस तरह इस देश से अंग्रेजों को भागने के लिए अपना संकल्प पूरा किया लगभग सभी देशों में उनकी प्रतिमाएं लगी हुई हैं और आज का दिन पूरा दुनिया में “विश्व अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर उनके साथ लोकेंद्र शेखवात, शाहिद अली, ध्रुव सिंह मरावी, सुशील प्रजापति सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इधर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 61 में स्थित बालाजी नगर में पार्षद मधु शिवनानी, संजय शिवनानी, रमेश प्रजापति, मलखान सिंह आदि ने जयंती के अवसर पर वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारी को माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया। इसके पश्चात सभी भाजपा के पदाधिकारी के द्वारा सड़क पर झाड़ू लगाई गई तथा महात्मा गांधी चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण किया।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...