भोपाल
भेल क्षेत्र के इंद्रपुरी निवासी मिथिलेश-सुशील जैन के बेटे मनीष जैन ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पूरी की। इन्होंने 25 फरवरी को कश्मीर से यात्रा शुरू की और मार्च में कन्याकुमारी पहुंचे। 14 दिन की 3650 किलोमीटर की इस यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए पर हार नहीं मानी। इनकी साइकिल यात्रा भारत को दुनिया का स्वच्छ राष्ट्र्र बनाने के मकसद को लेकर थी। यह यात्रा दिल्ली रेंडोनियर की और से कराई गई थी। यात्रा पूरी करने दिन में 16-17 घंटे साइकिल चलाते ।
