21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़समय पर प्राथमिक उपचार की मदद से अनेक जानें बचाई जा सकती...

समय पर प्राथमिक उपचार की मदद से अनेक जानें बचाई जा सकती हैं– टीएस. मुरली

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा फर्स्ट एड, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) तथा ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) विषय पर, आज स्वर्ण जयंती सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टीएस. मुरली ने कहा कि विभिन्न आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों से निपटने में प्राथमिक उपचार की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है । उन्होंने कहा कि समय रहते सही प्राथमिक उपचार, सीपीआर तथा एईडी की मदद से अनेक लोगों के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है । श्री मुरली ने कहा कि प्राथमिक उपचार, स्थिति को और अधिक गंभीर होने से बचाता है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार की प्रक्रिया में तेजी आती है। मुख्य (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप ने भी प्राथमिक उपचार के लाभों से अवगत कराया ।

उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु लगभग 180 कर्मचारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिन्हें बीएचईएल के चिकित्सक डा. गौरव, डा. पंकज एवं डा. अभिषेक द्वारा फर्स्ट एड, सीपीआर और एईडी के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । प्रमुख (ईएनटी) डा. एसपी. सिंह ने नाक, कान तथा गले से सम्बंधित आपात स्थितियों एवं उनमें प्राथमिक उपचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वामी श्री भूमानंद कॉलेज के नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाने से संबंधित, एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...