— विजेता को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से नवाजा
भोपाल।
फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल खेड़ा में सरपंच संजय पाराशर ने ग्रामीणों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम पंचायत कल खेड़ा के सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई करते हुए कचरा को एक जगह इकट्ठा किया गया। इस स्वच्छता अभीयन में पंचायत कल खेड़ा के सरपंच के साथ युवा बुजुर्ग एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपने-अपने गली मोहल्ले में साफ सफाई के लिए विशेष योगदान दिया। ग्राम पंचायत कल खेड़ा के जब से सरपंच बने संजय पाराशर मूलभूत सुविधाओं के साथ अनेकों विकास कार्य भी किए गए हैं।
पंचायत के लोगों के लिए कई प्रकार के मनोरंजन के आयोजन भी आयोजित करते हैं। स्वच्छता अभियान को रोचक बनाने के लिए सरपंच संजय पाराशर ने पंचायत के ग्राम माली खेड़ी में साइकिल मठ रेली का आयोजन कराया। जिसमें युवा और बुजुर्गों ने उत्साह के बढ़ चढ़कर भाग लिया। साइकिल मठ रेली में गांव के सबसे बुजुर्ग 70 वर्षीय जुम्मू मियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को सरपंच संजय पाराशर और शादाब खान ने विजेता जुम्मू मियां को 1100 रुपए राशि नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भेंट कर फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण युवा नेता विनय पाराशर, विपिन पाराशर, सचिन तिलक वर्मा, विशाल एवं भारी संख्या में युवा ग्रामीण जन उपस्थित थे।
