भोपाल
महापौर श्रीमती मालती राय व विधायक श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में महापौर परिषद में वित्त एवं लेखा विभाग के प्रभारी सदस्य जीतेन्द्र शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पूर्व महापौर श्रीमती राय व विधायक श्रीमती गौर ने एमआईसी सदस्य श्री शुक्ला के कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री शुक्ला के कार्यभार ग्रहण करने के बाद महापौर श्रीमती मालती राय व विधायक श्रीमती कृष्ण गौर ने जीतेन्द्र शुक्ला का तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने अतिथियों का भी सम्मान किया।
