भोपाल
असाटी समाज समिति भोपाल एवं अखिल भारतीय महासभा के मुख्य संरक्षक अशोक गुप्ता असाटी के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधिमंडल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर से भेंट की। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने असाटी समाज भवन के निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि प्रदाय करने के लिए ज्ञापन दिया। जिस पर मंत्री श्रीमति कृष्णा गौर ने 10 लाख रुपए की राशि दो भाग में दिए जाने आश्वासन दिया। इस अवसर समाज के वीरेन्द्र असाटी (अध्यक्ष) आरआर असाटी, अरविंद असाटी, राजेंद्र असाटी, दीपक नायक, राकेश नायक, राम असाटी , संजीव असाटी, स्वामी प्रसाद नायक, सरिता असाटी, भारती असाटी, कोमल देवी नायक, जेपी असाटी, मणिकांत गुप्ता असाटी मौजूद रहे।
