20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने किया छात्रावासों का निरीक्षण

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने किया छात्रावासों का निरीक्षण

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मेस की सुविधा दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने छात्रावासों में मेस शुरू करने के संबंध में कार्यवाही करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। श्रीमती गौर बुधवार को भोपाल जिले के पिछड़ा वर्ग के कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण कर रही थीं।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान कन्या और बालक छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं ने छात्रावास में मेस सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेस सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें स्वयं भोजन बनाना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान पड़ता है। कन्या छात्रावास में छात्राओं ने सर्दी के मौसम में गीजर और वाइफाई की व्यवस्था देने के लिये भी कहा। उन्होंने दोनों छात्रावास में गीजर लगाने के लिये और छात्रावासों में वाइफाई की सुविधा देने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

छात्रावासों में पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी
पिछड़ा वर्ग कल्याण के छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिये पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये लायब्रेरी भी शुरू की जायेगी। श्रीमती गौर ने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिये सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिले, ऐसी व्यवस्थाएँ छात्रावास में की जाना जरूरी है।

श्रीमती गौर ने कन्या छात्रावास के कॉमन हॉल और बालक छात्रावास की जिम की व्यवस्थाओं को भी देखा और अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना की। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने पिछड़ा वर्ग राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण केन्द्र में जापानी भाषा सीख रहे छात्र-छात्राओं से चर्चा की। जापानी भाषा सीखने के बाद जापान में रोजगार पाने वाले छात्रों से भी उन्होंने चर्चा की। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने प्रशिक्षण परिसर में पौधारोपण किया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...