भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद में 6000 मेडिकेटेड मच्छरदानियों का नि:शुल्क वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिजरोद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मातृशक्ति सम्मान और मच्छरदानी वितरण के इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाली मेरी समस्त स्नेही नारी शक्तियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।
विकास कार्यों का भूमिपूजन:
वहीं, मंत्री गौर ने मिसरोद और रोहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों रुपए से किए जाने वाले कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें कोरल काटेज, मिसरोद में सीसी रोड का भूमिपूजन, रोहित नगर फेज 2 में सीसी रोड, रोहित नगर फेज -2 के कम्फर्ट इनक्लेव में पानी निकासी के कार्य के लिए नाला निर्माण और रोहित नगर फेज-1 में ऋषि नगर में सीसी रोड और रोहित नगर फेज-1 फॉर्चून ग्लोरी एक्सटेंशन में सीवेज लाइन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस दौरान मंडी के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता भागीरथ पाटीदार ,धर्मेंद्र सिंह परिहार, रामबाबू पाटीदार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार , जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिलेश दुबे , डॉक्टर मनोज निगम मौजूद रहे।
