भोपाल
शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने निर्माणाधीन मध्यप्रदेश के सबसे बड़े भेल के बरखेड़ा स्थित सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि आगामी समय में यह सीएम राइज स्कूल विद्यार्थियों की उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
