16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़विधानसभा चुनाव के पूर्व सड़क, शिक्षा और आवागमन का मैप तैयार कर...

विधानसभा चुनाव के पूर्व सड़क, शिक्षा और आवागमन का मैप तैयार कर रही विधायक कृष्णा गौर

Published on

-डेढ़ करोड़ की सड़क का किया भूमि पूजन

भोपाल

विधानसभा चुनाव के पूर्व स्थानीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास का खाका (ब्लू प्रिंट)तैयार कर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और आवागमन के साधनों को पूरा करने का मन बना लिया है। चुनाव तक संभवत: वह इस दिशा में काम पूरा करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में निर्माण एजेंसियां इस काम को समय पर पूरा करती है या नहीं यह तो बाद में ही पता चल पायेगा।

श्रीमती गौर ने रविवार को लगभग दो कि.मी. लम्बी रू 165 लाख से दानिश नगर में बनने वाली दो सड़कों के भूमि पूजन के समय आम जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि गोंविंदपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के लिये अपनी आधारभूत संरचना लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान एम्स है वहीं हथाईखेड़ा में 100 बिस्तरों का शासकीय अस्पताल तीन माह में काम करना शुरू कर देगा।

वहीं सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल को अब भारत सरकार चलायेगी। पूरे गोविन्दपुरा में 18 संजीवनी क्लीनिक बनकर तैयार हो रही है। इस क्षेत्र में पहले से ही पर्याप्त सिविल डिस्पेंसरी कार्य कर रही है। श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से सी.एम. राइज स्कूल बनकर तैयार होगा कौशल विकास के लिये शीघ्र ही संत रविदास स्किल डेवलपमेंट पार्क 1000 युवक-युवतियो को अर्न्तराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देगा जिससे उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके। विधायक श्रीमती गौर लोक निर्माण विभाग का राजधानी परियोजना प्रखण्ड द्वारा 13 करोड़ से बनने वाले 16 किमी लम्बे 13 कार्यो का इसी सप्ताह भूमि पूजन करेंगी। भूमि पूजन के पश्चात तत्काल मार्ग निर्माण भी प्रारम्भ हो रहा है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...