भोपाल।
गोविन्दपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार की सुबह भेल क्षेत्र में भ्रमण किया। सुबह विधानसभा क्षेत्र की वार्ड-64 स्थित आयोध्या एक्सटेंशन कालोनी पहुंची। अयोध्या एक्सटेंशन में पार्क के निरीक्षण के समय कालोनी के नागरिकों ने विधायक का स्वागत के बाद अपनी कॉलोनी की समस्याएं गिनाई। उन्होंने श्रीमती गौर को बताया कि म.प्र. गृह निर्माण मण्डल की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। कोई रोक-टोक नहीं हैं। इससे उनके कालोनी में असमाजिक तत्व निर्भय होकर घूमते हैं। चोरियंा बढ़ गई हैं इस पर विधायक ने तत्काल हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त श्री साहू को दूरभाष चर्चा कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। लोगों का कहना था कि इसी कालोनी में स्कूल की नई मंजिल भवन का निर्माण होने से सीवेज के चैम्बर और नालिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
इसके बाद श्रीमती गौर आजाद नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास हो रहे निर्माण कार्या की जानकारी ली, श्रीमती गौर इसके पश्चात कलपना नगर पहुंच कर वहां बन रही सीवेज लाईन का जायजा लिया और नागरिकों के भी सुझाव लिये। नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिये कि लोगों को विश्वास में लेकर कार्य को बढ़ाये। साथ ही एक सप्ताह में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने आनंद नगर पहुच कर जे.पी. कालोनी एवं पठार के मंदिर के पास चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया।
