16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़80 लाख की 2 किमी लंबी सडक़ का विधायक श्रीमती गौर ने...

80 लाख की 2 किमी लंबी सडक़ का विधायक श्रीमती गौर ने किया भूमिपूजन

Published on

भोपाल

चुनावी साल में राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में विकास कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। इसके लिए गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास के लिए बुनियादी चीजें सडक़, शिक्षा और पानी के उचित व्यवस्था पर सोचने को मजबूर है। उन्होंने गुरूवार को वार्ड 60के बीकानेर स्वीट्स से विद्यासागर कॉलेज तक बनने वाली 2 किमी लंबी सडक़ के डामरीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया।

80 लाख की लागत से बनने वाली इस सडक़ से लोगों को राहत मिलेगी और बारिश के समय होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी। भूमिपूजन के अवसर पर श्रीमती गौर ने रहवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्य जब अपने चरम पर होते है तब अवरोध भी आते है ऐसे समय में धैर्य की आवश्यकता होती है। उचित और समग्र विकास के लिए थोड़ा समय लग सकता है लेकिन शिवराज शासन में विकास रूक नहीं सकता है।

विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का खजाना हमेशा खुला रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यासागर कॉलेज से इस सडक़ को आगे अमरावद खुर्द तक डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह सडक़ अवधपुरी क्षेत्र की लाइफ लाइन मानी जाती है। इस सडक़ के बनने से करीब 40 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र मेंं लोगों को फायदा मिल सकेगाा।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...