भोपाल
शनिवार को विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने वार्ड 72 बिहारी कॉलोनी में सीमेंट कांक्रीट सड़क एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद द्वय विकास पटेल व राजू राठौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
40 साल बाद भेल के अयोध्या बायपास रोड अहिंसा विहार उद्योग शिल्पी के होंगे चुनाव
भोपाल . सहकारिता विभाग की अनदेखी कहे या फिर अयोध्या बायपास रोड स्थित उद्योग शिल्पी गृह निर्माण सहकारी संस्था की मनमानी पिछले 40 साल से इस संस्था के चुनाव ही नहीं हुए बल्कि बीच में दो महिला डायरेक्टर के ही चुनाव हुए थे उसके बाद से कोई चुनाव ही नहीं हुए। इसके चलते अहिंसा विहार कॉलोनी के रहवासियों ने लामबंद होकर वर्तमान संस्था संचालक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 30 जून को होने वाले संस्था के चुनाव में विकास पैनल चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि इस संस्था में ज्यादातर सदस्य भेल कर्मचारी है। विकास पैनल से जीपी दीक्षित, संजय कुमार, कैलाशचंद्र, अर्जुन कुमार, मुकेश कुमार, जगदीश प्रसाद, अतुल कुमार, श्रीमती हेमलता सिंह, गुणमाला जैन, दीपा परेता भाग्य आजमा रहे हैं।
