भोपाल :
गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गौर को बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में राज्यपाल मंगु भाई पटेल द्वारा चैंपियंस आफ चेंज पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए सात हस्तियों का चयन किया गया है। इनमें राजनीतिक क्षेत्र से विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के अलावा अभिनेता अन्नू कपूर, सौम्या टंडन, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अन्वेष मंगलम कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पॉवर लिफ्ंिटग विश्व रिकॉर्ड प्राप्त भावना
टोकेकर शामिल हैं।
