भोपाल
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, गोविंदपुरा विधानसभा की विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगीं। कार्यक्रम गुरूवार को सुबह 9.30 बजे से 1.00 तक शासकीय स्कूल, पिपलिया एम्स, वार्ड क्रमांक 57 में होगा। स्कूल में कृष्णा गौर विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। क्षेत्रीय पार्षद सुरेन्द्र वाडीका ने अपील कि है कि इस यात्रा को सफल बनाने ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों ।
