32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मां का बड़ा योगदान होता है— कृष्णा...

बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मां का बड़ा योगदान होता है— कृष्णा गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर कहा कि हमारा मीनल क्षेत्र एक प्रकार से तीर्थ क्षेत्र बनता जा रहा है, यहां धार्मिक आयोजन लगातार होते रहते हैं, वे गणेश पार्क न्यू मिनाल में ईको फ्रेन्डली श्री गणेष मूर्तियों के निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं देख रही हूं कि बच्चों के गणेश प्रतिमा के निर्माण में उनकी माता का बड़ा योगदान है और हम हमेशा से कहते हैं कि बच्चों के चरित्र विकास में बच्चों के व्यक्तित्व विकास में उनकी माता का बड़ा योगदान होता है।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारे धर्म संस्कृति में मनाए जाने वाले यह पर्व हमारे मन को उल्लास से भरते हैं, हमारे जीवन में नए रंग भरते हैं। भगवान गणेश का 10 दिवसीय उत्सव जब आरंभ होने जा रहा है तो हमारे बच्चों ने मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाई है और बच्चों के साथ बड़े भी बहुत ही उत्साह से उनकी मदद कर रहे हैं।

हिंदू धार्मिक संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संजय वर्मा, वार्ड 65 की पार्षद शिरोमणि शर्मा, पार्षद उर्मिला मौर्य, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र वाटिका, विक्रम सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष निलेश गोर, वार्ड 72 के पार्षद विकास पटेल और विधायक प्रतिनिधि भानपुर मंडल विनोद साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता राधा राठौर आदि मौजूद रहे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...