8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभेल न्यूज़सांसद आलोक शर्मा ने की एम्स परिसर में हैलीपेड बनाने की मांग

सांसद आलोक शर्मा ने की एम्स परिसर में हैलीपेड बनाने की मांग

Published on

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र

भोपाल

गुरुवार को सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल एम्स परिसर में हैलीपेड बनाने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से की है। गुरुवार को दिल्ली में एम्स की स्टेंडिंग फाइनान्स कमेटी की बैठक में चेयरपर्सन श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव को सांसद शर्मा ने एक पत्र दिया है। जिसमें सांसद शर्मा ने कहा है कि भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल मध्यभारत प्रान्त का सबसे बड़ा अस्पताल है एवं एम्स भोपाल मानव आर्गन्स के ट्रांसप्लांट का एक प्रमुख केंद्र भी है।

भोपाल एयरपोर्ट से पूरा शहर पार करके एम्स अस्पताल तक पहुंचने में लगभग 30 कि.मी. की दूरी तय करना पड़ती है। साथ ही ग्रीन कोरीडोर बनाने पर भी लगभग आधा घंटा से भी अधिक का समय लगता है। आर्गन्स को ट्रांसप्लांट योग्य बनाए रखने के लिए यह अवधि बहुत अधिक है। इसके लिए सांसद शर्मा ने एम्स परिसर में ही, पीएम गतिशक्ति योजना के अंतर्गत हैलीपेड बनाए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने इस आशय का पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को भी लिखा है। सांसद शर्मा ने कहा कि एम्स परिसर में जहां हैलीपेड बनने पर ऑर्गन्स ट्रांसप्लांट के ऑर्गन्स की आपूर्ति समय पर हो सकेगी, वहीं इस सुविधा के विस्तार से ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकेगी। बता दें कि सांसद शर्मा एम्स भोपाल की स्टेंडिंग फाइनान्स कमेटी के सदस्य हैं।

एसएफसी की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे। इस बैठक में भोपाल एम्स में 200 बिस्तरों वाला अपेक्स ऑन्कोलॉजी सेंटर और 300 बिस्तरों का एपेक्स ट्रामा लेवल वन के प्रस्ताव को वित्त विभाग की अनुमति के लिए भेजने पर सहमति हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2 अगस्त को सांसद शर्मा ने ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी को ये दोनों प्रस्ताव दिए थे। यह जानकारी राजेंद्र गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ने दी।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...