22.7 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeभेल न्यूज़नगर निगम ने दिखाई सख्ती, अयोध्या बायपास का हटाया अतिक्रमण

नगर निगम ने दिखाई सख्ती, अयोध्या बायपास का हटाया अतिक्रमण

Published on

भोपाल

निगम अमले ने अयोध्या बायपास राजीव नगर में अवैध रूप से पशुपालन एवं पशुओं का व्यवसाय करने, पशुओं का मल-मूत्र नाली में बहाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। वहीं, अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को भी हटाया गया। निगम के ट्रेड लाइसेंस के बिना व्यवसाय करने व कचरा पृथक-पृथक न रखने वाले रेस्टोरेंट पर 10 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया। इसके साथ ही गंगानगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय संचालक द्वारा सीवेज खुले में फैलाने, कचरा जलाने, माता मंदिर क्षेत्र में दुकानदार द्वारा कचरा पृथक्कीकरण न करने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने और निर्धारित समयानुसार सुलभ जनसुविधा केंद्र न खोले जाने पर निगम अमले ने 8 प्रकरण में 28 हजार 150 रुपए की राशि स्पॉट फाइन के रूप में वसूल की।

निरीक्षण में पशुपालन और व्यवसाय देखने को मिला
बुधवार को जोन-15 का स्वास्थ्य विभाग का अमला निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान पाया कि वार्ड-67 स्थित राजीव नगर निवासी प्रकाश ठाकुर द्वारा अवैध रूप से पशु पालन एवं व्यवसाय किया जा रहा है। वहीं, उनके पुत्र द्वारा अयोध्या बायपास मार्ग पर खुले में मल, गोबर आदि फेंका जा रहा है। जिस पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने गोवर्धन परियोजना एवं अतिक्रमण विरोधी अमले के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना किया एवं सार्वजनिक स्थल पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी और मजदूरों के माध्यम से हटाने की कार्रवाई की। साथ ही पशु भी मुक्त कराए।

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

ईंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए पैदल कार्यालय पहुंचे बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक

बीएचईएल के ईडी ने कहा आर्थिक देशभक्ति” को जन-आंदोलन बनाने की जरूरत हरिद्वार। आखिर बीएचईएल...

हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन बुकिंग में पारदर्शिता की मांग

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) द्वारा संचालित हॉलिडे होम्स की ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली...

बीएचईएल में एक दिवसीय पूर्व पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के सांस्कृतिक भवन में कर्मचारियों और अधिकारियों...