भोपाल
राष्ट्रीय सेवा योजना के मध्यप्रदेश राज्यस्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2024 में बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल से पुरूष दलनायक आयुष सक्सेना,महिला दलनायक-श्रेया दास,एवं कैम्पस एंबेसेडर निर्वाचन आयोग द्वय-मुस्कान हरशन एवं सोहित मीना ने ग्राम रलायति पनवाडी ,तहसील पचोर जिला राजगढ़ में3 से 9 मार्च 2024 तक सहभागिता की । शिविर में सहभागिता करने वाले सात विश्वविद्यालय के मध्य आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में भेल कालेज की मुस्कान हरशन ने प्रथम स्थान पाया । कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. समता जैन एवं डॉ. गीता चौहान ने प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
