भोपाल,
रविवार को बीडीए कॉलोनी अमरावत खुर्द छठ पार्क में अपना बूत सबसे मजबूत के कार्यक्रम के उपलक्ष में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजक जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अवधपुरी मंडल संयोजक अतुल कुमार अंजान ने बताया कि यह कार्यक्रम गोविंदपुरा क्षेत्र के विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के नेतृत्व में निरंतर 3 वर्षों से किया जा रहा है और आज 20 से 25 पौधा लगाया गया।
इस कार्यक्रम में बिहार से बूथ विस्तारक ईश्वर लाल बिहारी की वृक्षारोपण किया गया एवं इस अवसर पर अवधपुरी मंडल अध्यक्ष किशन बंजारे , गोविंदपुरा विधानसभा सह प्रभारी गणेश रामनगर , वार्ड क्रमांक 60 पार्षद बी शक्ति , मंडल महामंत्री संजय शिवनानी, अशोक महाले ,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री संतोष जाट, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक शैलेंद्र तिवारी , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मीडिया संयोजक जसवंत सिंह , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष खुशबू सिंह ,ओबीसी मोर्चा के मंत्री गोविंद ,सुरेंद्र राय, किशोरी लाल यादव डॉक्टर गोपाल विश्वास अवधपुरी मंडल और बीडीए कॉलोनी के समस्त धनिष्ठा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।
