19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती पंवार ने की समीक्षा बैठक

राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती पंवार ने की समीक्षा बैठक

Published on

— ठेका श्रमिक संस्थाओं के सफाई कर्मचारियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में शुक्रवार को राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष, श्रीमती अंजना पंवार ने सफाई कर्मचारियों से संबंधित विषयों पर एक समीक्षा बैठक ली । इस अवसर पर एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल, सभी महाप्रबंधकगण, सम्पर्क अधिकारी (लाईजन ऑफिसर अनुसूचित जाति), अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन के प्रतिनिधि, ठेका श्रमिक संस्थाओं के ठेका मालिक/सुपरवाइज़र एवं सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) ने बीएचईएल भोपाल के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी एवं बीएचईएल, भोपाल के निर्मित उत्पादों समेत उत्पादन क्षमताओं पर प्रस्तुतीकरण दिया । श्रीमती पंवार ने बीएचईएल, भोपाल में कार्यरत ठेका श्रमिक संस्थाओं के सफाई कर्मचारियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । उन्होंने दैनिक जीवन में सफाई कर्मचारियों द्वारा दिये जा रहे योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आरंभ किये गए स्वच्छ भारत मिशन में सफाई कर्मचारियों के योगदान का उल्लेख किया तथा कोरोना के समय में सफाई कर्मचारियों के बहुमूल्य योगदान की भी सराहना की ।

श्रीमती अंजना पंवार ने बीएचईएल भोपाल में ठेका श्रमिक संस्थाओं के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को मिल रही सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की और बीएचईएल भोपाल में सफाई कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं में सुधार तथा उनमें वृद्धि करने की यथासम्भव कोशिश करने पर बल दिया । सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अधिकार क्षेत्रों एवं आयोग द्वारा सफाई कर्मचारियों के हित में किये जा रहे प्रावधानों के बारे में जाना । कार्यक्रम का संचालनआरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं) द्वारा किया गया ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...