17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़मां के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

मां के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और घुमंतु अर्ध घुमंतु राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में जो श्रद्धा भक्ति के साथ मां की भक्ति करता है उसे मां का कोटि-कोटि आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने यह बात नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या नगर में पंचमुखी हनुमान और दुर्गा मंदिर में 19 अक्टूबर से कार्तिक मास के पावन अवसर पर शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि एक बार पुनः हमारे दुर्गा मंदिर समिति एक बहुत बड़ा भव्य धार्मिक आयोजन करने जा रही है। खुशी इस बात की है कि किसी धार्मिक आयोजन का संरक्षक बनाकर बहुत बड़ा सौभाग्य समिति ने मुझे दिया है। आज शारदेय नवरात्रि के प्रथम दिन जब पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 19 तारीख से 25 अक्टूबर तक संपन्न होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष छोटू पंडित, वार्ड पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा, सुनीता दुबे, विधायक प्रतिनिधि मुकेश वाजपेई, उमेश तिवारी, विनोद शर्मा, केशव पंडित और समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने आगे कहा कि नवरात्र का पहला दिन अपने आप में बहुत शुभ होता है और शुभ दिन किया जाने वाला शुभ कार्य हमेशा ही शुभ फल देकर जाता है। यह बात हमारी सनातन संस्कृति में स्पष्ट रुप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा को हमारे प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज के मुखारविंद से इस क्षेत्र में धर्म की गंगा प्रवाह मान होगी। पवित्र कार्तिक मास में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने का सभी को सौभाग्य प्राप्त होगा।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...