32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़ऑनलाइन सिस्टम पारदर्शिता में बेदह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है—तैलंग

ऑनलाइन सिस्टम पारदर्शिता में बेदह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है—तैलंग

Published on

— टीजीएम विभाग की ऑनलाइन टूल प्रबंधन प्रणाली का उद्घाटन

भोपाल।

ऑनलाइन सिस्टम पारदर्शिता में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। फीडर होने के नाते आंतरिक ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर टूलिंग की आपूर्ति करना अनिवार्य है। यह बात टीजीएम विभाग की ऑनलाइन टूल प्रबंधन प्रणाली के उद्घाटन कार्यक्रम में महाप्रबंधक फीडर्स रूपेश तैलंग ने कही।

उन्होंने व्यावसायिक निर्णयों में डेटा प्रबंधन के महत्वपूर्ण योगदान की ओर आकर्षित करते हुए फीडर समूह की अधिकांश अन्य प्रणालियों की पहचान करने तथा उन्हें ऑनलाइन लाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होनें पेपरलेस वर्क से “डिजिटल इंडिया” की ओर बढ़ने की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की प्रशंसा की।

बीएचईएल भोपाल में इस प्रणाली के अंतर्गत मुख्यतः तीन विविध ऑनलाइन प्रणालियों को समाविष्ट किया गया, जिसमें 1) टूल अनुरोध सिस्टम 2) YFR मैनेजमेंट सिस्टम और 3) CTX वेबपेज और इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम । इन सभी वेब अनुप्रयोग का विकास टीजीएम एवं डीटीजी के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया है। इन ऑनलाइन प्रणालियों को विभिन्न उत्पाद समूहों की टूलींग आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, टीजीएम उत्पादों की वर्तमान विनिर्माण स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने और समग्र मूल्य संवर्धन के लिए विकसित किया गया है।

इस अवसर पर, बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारी वीवी खरे, एनपी सनोडिया, सानीलाल टोप्पो, राजेश टोप्पो, योगेश हिंगे, आशिष अग्रवाल, वरुण प्रताप सिंह, अनिल कुमार पांडे आदि उपस्थित थे। प्रणालियाँ की संकल्पना और डिजाइन डीटीजी समूह के एसएन श्रीवास्तव, सतीश आसनानी, मनोज चौधरी, महेश कुमार शर्मा और परदीप सिंह बालोरिया द्वारा की गई है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...