भोपाल
अयोध्या में भगवान श्रीराम दरबार की स्थापना के उपलक्ष्य में सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति और हनुमान जी महाराज मंदिर समिति मायाधाम के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक किया जाएगा। आयोजन हनुमान मंदिर प्रांगण मायाधाम बी सेक्टर अवधपुरी में होगा। सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि 500 वर्ष बाद उत्सव मनाने का अवसर मिला है। इससे प्रत्येक भारतीयों के साथ सभी समाजों के लोग आयोजन कर उत्साह मना रहे हैं। इसमें रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, रामधुन, हनुमत यज्ञ सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति आयोजित श्रीराम कथा के मुख्य वक्ता आचार्य कृष्णा पाण्डेय होंगे।
