भोपाल
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा 23 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय परिसर में विश्वरंग कार्यक्रम अंतर्गत कला एवं साहित्य महोत्सव में प्रवासी साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने बताया है कि इस वर्ष साहित्य एवं भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 21 प्रवासी भारतीयों को चुना गया है।
प्रवासी साहित्यकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व आईएएस आलोक अवस्थी, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. एसपी दुबे, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्र्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अविनाश वाजपेयी एवं जनसंपर्क एवं विज्ञापन विभाग तथा सिनेमा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव तथा पूर्व अपर संचालक जनसंपर्क सुरेन्द्र द्विवेदी सहित रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के चांसलर संतोष चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल द्वारा प्रवासी भारतीयों में यूनाईटेड किंगडम से वंदना मुकेश, जय वर्मा, ऋचा जैन, दिव्या माथुर, नीदरलैंड से पुष्पिता अवस्थी, रामा तक्षक, आयरलैंड से अभिषेक त्रिपाठी, श्रीलंका से अतीला कोतलावाल, बैंकाक थाईलैंड से शिखा रस्तोगी, यूएसए से सुनीता चांदला, अनूप भार्गव, इंद्रजीत शर्मा, रूस से प्रगति टिपणीस, ताशकंद से गुलेरा शेरमतोवा, ऑस्ट्रेलिया से मृदुल कीर्ति, उबेकिस्तान से उल्फत मुखीबोवा, लिस्बन विवि पुर्तगाल से शिवकुमार सिंह, मॉरीशस से डॉ. माधुरी रामधारी, सिंगापुर से विनोद दुबे, कनाडा से डॉ. स्नेह ठाकुर एवं जापान से डॉ. रमा शर्मा को प्रवासी साहित्यकार सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
