-तीन महिला उम्मीदवार भी दिखाई नहीं दे रही हैं किसी से कम
भोपाल
भेल में जैसे-जैसे थ्रिफ्ट चुनाव में मतदान की तारीख करीब आती जा रही है पैनल के लोग अपने समर्थकों के साथ प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं । यह पहला मौका है कि ईडी की सख्ती के चलते कारखाने में चुनाव प्रचार न के बराबर दिख रहे हैं यही कारण है कि सभी पैनल और स्वतंत्र उम्मीदवार टाउनशिप व भेल क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों में प्रचार करती दिख रही हैं । यूं तो हर पैनल जीत का दावा कर रही है तो दूसरी और मतदाता साफ सुथरी छवि के उम्मीदवारों को तलाश रहा है । भेल की स्वास्तिक पैनल के 11 उम्मीदवार युवा हैं उनके साथ पैनल में शामिल तीनों युवा नेत्री पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं उन सबका दावा है कि वह जात-पात और क्षेत्रवाद को रोखेंगे । इसलिये मतदाता सोच समझकर मतदान करें ।
पैनल का यह भी कहना है कि यदि संस्था में कुछ गलत हुआ है तो जीतने के बाद कार्यवाही की जायेगी साथ ही कम दर ऋण दिया जायेगा । यही नहीं उपहार भी हर साल देने की कोशिश की जायेगी । इस पैनल में युवा उम्मीदवार आरएस अरोरा,विजय कुमार तिवारी,कृष्णा चौधरी,योगेश कुमार जाटव,राजेश पाटकार,शमशुल हम,लोकेन्द्र राहंगडाले,पुष्पा मिश्रा,वर्षा बांगड़े,वंदना पाटकर चुनाव मैदान में उतरी हैं । वादे तो बहुत किये हैं मतदाता इन उम्मीदवारों को कितना समर्थन देती है यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पायेगा।
—————————–
बहुचर्चित युवाओं की टीम आदर्श पैनल बनाकर चुनाव मैदान में उतरी है । इस पैनल ने भेल क्षेत्र के कई कॉलोनियां जिसमें भेल कर्मचारी व थ्रिफ्ट के मतदाता निवासरत् हैं धुंआधार प्रचार कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने जन संपर्क किया । जन संपर्क करने वालों में प्रमुख रूप से राजेश शुक्ला,संजय गुप्ता,मिथिलेश तिवारी,अजीत गोंड,सतेंद्र शर्मा ,संदीप लोखंडे,राधा गौर , पूजा चौहान ,चन्द्रराज नामदेव, बुधेस्वर गोंड ,एसके लोधी शामिल थे।
