17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बेहतर फरफारमेंस पर प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल मिलेगा इनाम

बेहतर फरफारमेंस पर प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल मिलेगा इनाम

Published on

– भोजपाल गरबा महोत्सव: जम्बूरी मैदान पर छह दिन तक टीवी अभिनेत्रियों की रहेगी धूम

भोपाल

राजधानी के जम्बूरी मैदान पर 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भोजपाल गरबा महोत्सव में मुम्बई से टीवी कलाकार धूम मचाने शहर आ रही हैं। टीवी अभिनेत्री रश्मिी देसाई, सौम्या टंडन और भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति देंगी।

ढोल की थाप पर थिरकेंगे पांव
भोजपाल गरबा महोत्सव के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि जम्बूरी मैदान पर शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल के बाद शनिवार से मुख्य आयोजन होगा। इसमें 500 से ज्यादा प्रशिक्षित महिला-पुरुष गरबा, डांडिया नृत्य कर माता रानी की आराधना करेंगे। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले गरबा आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विकास वीरानी होंगे।

आधार कार्ड से होगी एंट्री
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि यह पूरा आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक होगा। यहां माता रानी की आराधान के लिए आने वाले लोगों को आधार कार्ड और आईडी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। गरबा महोत्सव में मुंबई के सेलिब्रिटी और टीवी एक्टर धूम मचाने आ रहे हैं।

प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल मिलेगा इनाम
भोजपाल गरबा महोत्सव में गरबा, डांडिया करने वाले प्रतिभागियों को सोने की अंगूठी, झुमका, मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इयर फोन इनाम में मिलेगा। आयोजक मंडल ने एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, सात मोबाइल, 25 इयर फोन और 25 स्मार्ट वॉच देने का निर्णय लिया है।

विशाल त्रिशूल दिक्षा एवं शस्त्र पूजन 6 को
भोपाल। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल भोपाल विभाग द्वारा विशाल त्रिशूल दिक्षा एवं शस्त्र पूजन का आयोजन 6 अक्टूबर को शाम बजे नरेला जोड पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नीरज जी दोनेरिया होंगे। कार्यक्रम समापन के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...