21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़रायसेन रोड पटेल नगर कॉलोनी भगवान भरोसे, पीने का गंदा पानी आ...

रायसेन रोड पटेल नगर कॉलोनी भगवान भरोसे, पीने का गंदा पानी आ रहा है घरों में

Published on

— अंधेरे में डूबी कॉलोनी, रहवासी करेंगे चक्काजाम, शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई

भोपाल

रायसेन रोड स्थित पटेल नगर कॉलोनी भगवान भरोसे चल रही है। कॉलोनाइजर ध्यान देने को तैयार नहीं है। पांच दिन से अंधेरा छाया हुआ है। पीने का पानी लगातार गंदा आ रहा है। पटेल नगर रहवासी रखरखाव सहकारी संस्था के अध्यक्ष बजेश सिंह की मानें तो कॉलोनाइजर की मनमानी के चलते पूरी कॉलोनी की हालत दयनीय है। उन्होंने बताया कि भोपाल की सबसे पुरानी कॉलोनी है जो कि 1962 की है। यह 90 एकड में 6 सेक्टर में विभाजित है। यहां 799 प्लाट हैं और आबादी 5 हजार से ज्यादा है। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है।

उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सीवेज की व्यवस्था नहीं है। नाली कच्ची हैं और रोड जर्जर है। पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है। घरों में गंदा पानी आता है। रहवासी दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। स्ट्रीट लाइट आए दिन बंद रहती है। सडकों पर अंधेरा रहता है। पार्क बदहाल हैं। गंदगी और जलभराव के चलते मच्छर बढ रहे हैं। कॉलोनी के कुछ लोग डेंगू से पीडित हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजर मेसर्स गन्धर्व लैंड एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड है जिसके डायरेक्टर अनुज ग्रोवर हैं। समस्या बताने पर कोई ध्यान नहीं देते। यही नहीं मामले की शिकायतें नगर निगम में भी की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो धरना—प्रदर्शन किया जाएगा।

कॉलोनाइजर के दलाल हैं सक्रिय
पटेल नगर कॉलोनी में कुछ दलाल सक्रिय हैं। प्लॉटों की खरीद—फरोख्त में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही नहीं कॉलोनी के विकास को लेकर जो आवाज उठाता है उसे डराने—धमकाने का काम भी करते हैं। सदस्यता के नाम पर भारी—भरकम राशि की वसूली की जा रही है। इस संबंध में रहवासियों ने प्रशासन को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से रहवासी परेशान हैं।

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...