26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीमा अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल पा रही ट्रीटमेंट की सुविधा

बीमा अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल पा रही ट्रीटमेंट की सुविधा

Published on

भोपाल

भेल इलाके के सोनागिरी पर स्थित बीमा अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा तो दूर मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। आलम यह है कि अस्पताल में ना तो स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं और ना ही जांच के लिए अपग्रेडेड मेडिकल इंक्यूपमेंट की उपलब्ध्ता। इतना ही नहीं अस्पताल में अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की भी सुविधा नहीं है। मसलन अस्पताल प्रबंधन को हर महीने लाखों रुपये एक्स-रे की फिल्म खरीदी के नाम पर खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि डिजिटल एक्स-रे की सुविधा के जरिए इस लागत को बचाया जा सकता है। ऐसे में अस्पताल के मैनेजमेंट को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल का संचालन ईएसआईसी (एम्प्लोई स्टेट इंश्योरेंश कॉर्पोरेशन) के द्वारा किया जा रहा है। इसके संचालन के पीछे उदेश्य ये था कि संगठित और असंठित क्षेत्र के श्रमिकों को बीमा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराया जाएगा है। इसके लिए ईएसआईसी द्वारा बकायदा मूल वेतन का 4 प्रतिशत बीमित राशि भी वसूली जा रही है,लेकिन सुविधाएं भगवान भरासे ही चल रही हैं।

बीमा अस्पताल में सात साल पहले नॉन माडूलेटेड एक्स-रे मशीन इंस्टॉल की गई थी। तब भी तकनीकी टीम ने डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाए जाने का सुझाव दिया था,लेकिन उस समय प्रबंधन ने इसे नजर अंदाज करते हुए मनमाने तरीके से मशीन क्रय की थी। यदि डिजिटल एक्स-रे मशीन उस समय लगाई गई होती तो आज मरीजों को एक्स-रे की बेहतर सुविधा मिल रही होती और उन्हें जांच रिपोर्ट के लिए भटकना नहीं पड़ता। क्योंकि कई बार फिल्म नहीं होने पर की दशा में भी एक्स-रे नहीं हो पाते हैं। रोजाना 50 से ज्यादा एक्स-रे होते हैं। बीमा अस्पताल पूरी तरह से निजी अस्पतालों पर निर्भर है इसमें सुधार कब होगा। एक्स-रे की पुरानी मशीन से ही काम चलाया जा रहा है साथ ही सोनोग्राफी मशीन व पेथोलॉजी का भी अभाव बना हुआ है ।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...