23 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नियमित कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश जारी

बीएचईएल में नियमित कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश जारी

Published on

भोपाल

नवम्बर, 2023 माह में 58 वर्ष पूर्ण कर चुके 7 कर्मचारियों में से 4 कर्मचारियों को ईपीएफओ कार्यालय के सभागार में भविष्यनिधि आयुक्त द्वारा 1 दिसम्बर 2023 को पीपीओ जारी किए गए । इन कर्मचारियों की प्रथम किश्त दिसंबर 2023 माह में प्राप्त हो चुकी है । बीके सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं) द्वारा सितंबर 2023 माह में 58 वर्ष पूर्ण करने वाले विनोदानंद झा तथा आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं) द्वारा भरत संध्यान एवं श्रीमती सुरेखा बन्छोर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (मा.सं) द्वारा संजय उपाध्याय को पीपीओ प्रदान किया गए ।

इस संदर्भ में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे जिस माह में वे 58 वर्ष पूर्ण करने वाले हैं, वे उस माह मे अपना नोमिनेशन, आधार, नाम (स्वयं/पिताजी/पति/पत्नी), जन्म तिथि (स्वयं/पति/पत्नी) इत्यादि की जांच करके उसे भेल के रिकॉर्ड के अनुसार सुनिश्चित करें । यह भी ध्यान रखें कि बैंक में भी रिकार्ड (स्वयं/पिताजी/पति/पत्नी के नाम आदि) भेल के रिकॉर्ड के अनुसार हों ताकि पेंशन प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा ना हो ।

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निर्मल कुमार बोवाड़े प्रबंधक (मा.सं.) अथवा दशोग कुमार उप अधिकारी (वित्त) से संपर्क किया जा सकता है । जो भी कर्मचारी 58 वर्ष के हो रहे हैं, वे उसी माह के प्रथम सप्ताह में पीएफ सेक्शन (वित्त) विभाग में जाइंट डिक्लेरेशन फॉर्म के लिए अपना आधार, पेन कार्ड, बैंक खाता दस्तावे? के साथ संपर्क करे । ईपीएफओ में सभी कर्मचारी अपना ई नोमिनेशन अवश्य करवा लें । जिन कर्मचारियों का भोपाल से स्थानांतरण हुआ है अथवा वे बाहर से यहां स्थानांतरित हुए हैं, वे निश्चित रूप से अपने रिकार्ड की जांच कर लें । ईपीएफओ द्वारा चलाए जा रहे प्रयास अभियान के अंतर्गत सभी लाभार्थी को 58 वर्ष पूर्ण होने पर उसी मास भविष्यनिधि आयुक्त द्वारा पीपीओ जारी किया जाता है ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...