भोपाल
भाजपा की सरकारों के लिए हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से अब तक करोड़ों गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाया जा चुका है। लोगों का जीवन बचाने के प्रयासों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी है, जो गंभीर और अशक्त मरीजों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगी । यह बात भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख ने पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कही।
