– भोजपाल मेला समिति का भव्य आयोजन, 75 फीट ऊंचे रावण का दहन करेगी समिति
भोपाल
पहली बार जंबूरी मैदान में भोजपाल मेला समिति द्वारा रावण दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि बैठक में इसको लेकर चर्चा की गई है। यहां 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं उज्जैन के सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रंगारंग कार्यक्रम में डिजिटल आतिशबाजी एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में समिति के सरंक्षक सांसद आलोक शर्मा, संयोजक विकास विरानी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
