टीकमगढ़।
टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर 29 तारीख को टीकमगढ़ पहुंच रही हैं। इसको लेकर प्रशासन से लेकर सामाजिक संस्थाएं स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय असाटी महासभा एवं असाटी समाज विकास समिति टीकमगढ़ बल्देवगढ़ खरगपुर के द्वारा मंत्री कृष्णा गौर का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं, अखिल भारतीय असाटी महासभा के मुख्य संरक्षक एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता असाटी ने बताया की बुंदेलखंड में असाटी समाज चारों ओर फैली हुई है। कृष्णा गौर प्रभारी मंत्री बनने पर असाटी समाज में बहुत उत्साह है।
