भोपाल.
राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चले रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार को इंडियन आइडल सीजन-13 की प्रतिभागी रूपम भरनरिया अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। बता दें कि रूपम ने पंजाबी गायन, रियलिटी श्रृंखला, वॉयस ऑफ पंजाब सीजऩ-9 से उभरीं। इंडियन आइडल सीजन-13 में रूपम के मनमोहक प्रदर्शन और बहुमुखी गायन कौशल ने उनकी कलात्मकता को और अधिक प्रदर्शित किया। रूपम अमृतसर, पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने रियलिटी शो और पेशेवर संगीत लीग सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपनी सुरीली आवाज और गतिशील मौजूदगी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर चुकी हैं।
