20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा निगम ने शुरू किया आम बाग में...

भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा निगम ने शुरू किया आम बाग में वृक्षारोपण अभियान

Published on

भोपाल

भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने भेल के प्रसिद्ध जवाहर आम बाग में पौधा रोपण कर वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया। इस अवसर पर जवाहर आम बाग के अधिकारियों ने अध्यक्षा का स्वागत किया। इस अवसर पर भेल लेडीज क्लब द्वारा संचालित सभी सेंटर के प्रबन्धक मौजूद थे। सभी ने वृक्षारोपण के प्रति सजक रहने, प्लास्टिक का सामान और पॉलिथीन का उपयोग न करने की शपथ ली।

उन्होने उद्बोधन में कहा कि इस अभियान का अपने परिवार, मोहल्ले एवं कार्यस्थल से प्रारंभ कर कम से कम 10 व्यक्तियों को जोडऩे का प्रयास करें। श्रीमती निगम ने विशेष तौर पर प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि अपने कार्यस्थल से इस अभियान को प्रारंभ करें। आपका एक कदम टाउनशिप को हरा-भरा एवं स्वस्छ बनाने में मदद करेगा। बाग के सभी कर्मचारियों को वेलफेयर सेंटर द्वारा बनाए गए कपड़े के थैले वितरित किए गए।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...