भोपाल।
बीएचईएल भोपाल में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी और डीटीजी) एवं एनपी सनोडिया, विभागाध्यक्ष (डीटीजी) ने गौरव शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (डीटीजी) एवं मॉली बाइबलीन खाखा, प्रबंधक (डीटीजी) को प्रतिष्ठित सूचना सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रदान किया ।
आईएसओ—आईईसी 27001:2022 सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली मानक के आधार पर प्रमाणित आंतरिक सूचना सुरक्षा लेखा परीक्षक (सीआईआईएसए) का प्रतिष्ठित सूचना सुरक्षा पाठ्यक्रम दिनांक 24 से 26 अप्रैल, 2024 तक बीएचईएल हैदराबाद में आयोजित किया गया था । दोनों कार्यपालकों ने उच्चतम प्रदर्शन ग्रेड, ‘ओ’ (उत्कृष्ट) हासिल किया ।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एसटीक्यूसी (मानकीकरण परीक्षण एवं गुणता प्रमाणीकरण) निदेशालय द्वारा यह प्रमाणपत्र सूचना सुरक्षा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए बीएचईएल की प्रतिबद्धता एवं साइबर सुरक्षा क्षमताओं को आगे बढ़ाने तथा संगठन को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु दिया जाता है।
