प्रधानमंत्री के 74 वें जन्मदिवस पर गुरुनानक मंडल द्वारा 74 स्वच्छता सेवकों को 1 लाख का बीमा उपहार कर किया साथ भोजन
भोपाल।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुनानक मंडल द्वारा शाहजहांनाबाद स्थित आसरा वृद्ध आश्रम में 74 स्वच्छता सेवकों का सम्मान किया गया एवं 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भेंट कर पद प्रक्षालन कर सांसद आलोक शर्मा ने उनके साथ भोजन किया। इस अवसर पर आसरा वृद्धाश्रम में इन्वेटर बटेरी भेंट कर वृद्धजनों को शाल श्रीफल के साथ उपहार भेंट किया एवं दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल व्हीलचेयर भेंट की।
इस अवसर पर आलोक शर्मा ने कहा की मानव सेवा ही माधव है, प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग की चिंता करते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा की मां भारती परम उपासक मोदी जी ने गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से न केवल आमजन का जीवन सुगम बनाया है अपितु एक भारत श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत की नीव भी रखी है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व स्तरीय विकास का अनुभव और अपनी विरासत पर भी गर्व को अनुभूति भी कर रहा है। इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र भार्गव, पूर्व पार्षद महेश मकवाना, विष्णु राजपूत, यतिन मकवाना, राजा शर्मा, भगवान दास ढालिया, सुनील सराठे, मुकेश सोलंकी, संदीप कल्याणे, दीपचंद तिवारी, पीसी कनर्जी, राजकुमारी डागोर, चंदू यादव सहित युवा साथी उपस्थित रहे।
