भोपाल
रायसेन रोड स्थित रत्नागिरी हनुमान मंदिर में राम नवमीं महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। आयोजक मयूर श्रीवास्तव ने बताया कि 30 मार्च को मंदिर से अयोध्याप बॉयपास रोड टनाटन ढाबे तक शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी । इसी दिन शाम 7 बजे विशाल जागरण भजन गायिका पूजा गोल्हानी अपने भजनो की प्रस्तुति देगी ।
