भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के अफसरों की प्रमोशन लिस्ट जल्द जारी होगी। फिलहाल सीनियर डीजीएम से एजीएम स्तर के अफसरों की डीपीसी और एजीएम से जीएम पद के सेकंड राउंड साक्षात्कार नहीं होने के कारण इस प्रमोशन लिस्ट में देरी हो सकती है। शेष इंजीनियर्स से लेकर उप महाप्रबंधक स्तर के प्रमोशन की लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो कुछ अफसरों की प्रमोशन लिस्ट 25 जुलाई तो कुछ की अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी हो सकती है। फिलहाल दिल्ली कारपोरेट यूनिट स्तर के कार्यपालक निदेशकों से प्रमोशन में राय लेकर इस काम को अंजाम देंगे। सूत्र बताते है कि शुक्रवार को भेल दिल्ली कारपोरेट में एमसीएम की बैठक भी आयोजित की गई है। इसके लिए भेल की तमाम यूनिटों के मुखिया शुक्रवार को दिल्ली की बैठक में भाग लेने रवाना हो चुके हैं।
