34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं: श्रीमती गौर

रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं: श्रीमती गौर

Published on

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने पटेल नगर क्षेत्र के कॉलोनाइजर्स को पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज आदि मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पटेल नगर के कॉलोनाइजर्स से कहा कि रहवासियों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिये कॉलोनी में मौजूद ट्यूबवेल को क्रियाशील बनायें। अगले दो दिन में 2 ट्यूबवेल शुरू करें और बाकी के ट्यूबवेल को अगले दो माह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि वे पटेल नगर का सर्वे कर कॉलोनी में किये जाने वाले कार्यों की सूची बनायें। कार्यों का आकलन कर डिमांड प्रस्तुत करें। कॉलोनाइजर्स द्वारा विकास के लिये आवश्यक राशि नहीं देने पर बंधक प्लाट्स को नीलाम कर विकास कराना सुनिश्चित किया जाये।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रभातम हाइट्स पटेल नगर के रहवासियों के लिये कॉलोनाइजर को लिफ्ट लगाने और पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। रघुनाथ नगर, शाहपुरा थाना चौराहा के पास कॉलोनी के रास्ते के विवाद को लेकर राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने तहसीलदार से कहा कि वह रास्ते का मौका-मुआयना कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम एल.के. खरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कॉलोनियों के रहवासी मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...