भोपाल।
प्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण सेवा समिति ने आनंद धाम वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया।जिसमें समिति की महिला शक्ति ने बड़े उल्लास और उमंग के साथ अपने अभिभावक तुल्य बुजुर्गजनों को अपने हाथ से परोस कर भोजन कराया। समिति की महिलाओं के व्यवहार से वृद्धाश्रम के बुजुर्ग बहुत खुश थे। ऐसा लग रहा था कि एक सामूहिक परिवार की बहु—बेटियां अपने सिर पर आँचल रखकर अपने माता—पिता और सास—ससुर को खाना परोस रहीं हो।
समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संतोष कुँवर ने बताया कि इस पुनीत अवसर पर समिति की तरफ से शिवशंकर सिंह, सारिका सिंह, रामायण सिंह, प्रतिभा सिंह, मनोज सिन्हा, शिवानी सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, सरिता सिंह, रामनरेश सिंह, पूनम सिंह, माला सिंह, टिंकेश राज आदि उपस्थित थे।
