8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ़ इंडिया के भोपाल चैप्टर द्वारा द्वितीय काइजेन कॉन्क्लेव...

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ़ इंडिया के भोपाल चैप्टर द्वारा द्वितीय काइजेन कॉन्क्लेव का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ़ इंडिया के भोपाल चैप्टर द्वारा द्वितीय काइजेन कॉन्क्लेव का आयोजन एलएनसीटी विश्वविद्यालय में किया गया। इस अधिवेशन में 15 से अधिक टीमों ने भाग लिया, जिसमें वर्धमान ग्रुप, आयशर ट्रैक्टर, टाटा कंज्यूमर, सुरीन आटो, लेप इंडिया, वियरलोचर सहित 7 प्रतिष्ठानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपरोक्त 15 ने से 10 टीमों ने पार एक्सिलेंस तथा 5 ने एक्सीलेंस पुरस्कार जीतकर राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता के लिए मान्यता प्राप्त की।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय नेता हेमंत तिवारी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता चैप्टर के अध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक भेल एमके दुबे द्वारा की गई। अन्य अतिथियों एवं निर्णायकों में प्रभजोत सिंह एवं मानस पांडे हर्षी इंडिया से उपस्थित रहे। चैप्टर के मानद सचिव पद्मश्री बीएल चौकसे ने बताया कि अधिवेशन में दो नए प्रतिष्ठानों ने हमारे सम्मेलन में भाग लिया। इस आयोजन की विजेता टीमों को जून में आयोजित होने वाले मदुरई के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा सचिव ने बताया कि हमारा उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों के माध्यम से प्रतिष्ठान की आर्थिक उन्नति में सहभागी बनाने का है। किसी भी उद्योग के कर्मचारी अगर क्वालिटी सर्किल 5s काइजेन अथवा सुझाव योजना में भागीदारी लेते हैं तो संस्थान की प्रगति के साथ ही कर्मचारियों का व्यक्तित्व विकास भी होता है। इस आयोजन में एलएनसीटी इंक्यूवेशन सेंटर के आकाश राय योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौकसे तथा आभार कोषाध्यक्ष ओपी नामदेव द्वारा किया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...