21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

Published on

भेल नई दिल्ली।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी ने यह जानकारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के लिस्टिंग दायित्व एवं प्रकटीकरण आवश्यकताएं विनियम, 2015 के अंतर्गत दी है। बीएचईएल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 19 जनवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें स्टैंडअलोन एवं कंसोलिडेटेड दोनों प्रकार के वित्तीय परिणामों को स्वीकृति प्रदान की गई।

Read Also: महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

उक्त परिणामों के साथ कंपनी के ऑडिटर द्वारा जारी लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। सूचना में बताया गया कि निदेशक मंडल की बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें वित्तीय परिणामों के अनुमोदन से संबंधित एजेंडा पर चर्चा शुरू हुई।  कंपनी सचिव डॉ. योगेश आर छाबड़ा द्वारा जारी इस सूचना को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) लिमिटेड एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को प्रेषित किया गया है, ताकि निवेशकों एवं शेयरधारकों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...