17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह का आयोजन

बीएचईएल में राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन थे। इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.), सभी महाप्रबंधकगण, डीआरओगण, विभागीय हिंदी समितियों के अध्‍यक्ष एवं सचिव सहित आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक एवं विभागाध्‍यक्ष (मा.सं.), एम सेल्‍वम, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.) एवं प्रज्‍जल अदक, उप महाप्रबंधक (मा.सं) उपस्थित थे।

हिंदी मास, 2024 के दौरान इकाई स्‍तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों, बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्‍कार एवं वर्ष के दौरान शत प्रतिशत हिंदी में कार्य करने वाले विजेता विभागों को एसएम रामनाथन ने राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में श्री रामनाथन ने कहा कि आज तकनीकी क्षेत्र में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जा रहा है। हमारा कारखाना ‘क’ क्षेत्र में आता है। अत: यह हम सभी का संवैधानिक दायित्‍व और कर्तव्‍य भी है कि हम अपने दैनदिंनी कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें। विदेशों में भी जब उस देश की भाषा को बढ़ावा मिलता है तो हमें भी अपनी हिंदी भाषा को बढ़ावा देना चाहिए। राजभाषा हिंदी के विस्‍तार एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाने का प्रयास करते हुए आज राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं गौरव सम्‍मान समारोह के अवसर पर ऐसी भावना से आप सब स्‍वयं को परिपूर्ण महसूस कर रहे होगें। आप इसी तरह समर्पित भाव से हिंदी में कार्य करते हुए अपने लक्ष्‍यों को शत-प्रतिशत प्राप्‍त करें।

कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। हमारे देश की सभी भाषाएं और बोलियॉं हमारी राष्‍ट्रीय एवं सांस्‍कृतिक धरोहर हैं और इनका प्रचार प्रसार करना हमारा कर्तव्‍य है। मुझे विश्‍वास है कि हम सबके सक्रिय प्रयासों से कंपनी में राजभाषा का प्रयोग बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि मुझे हिंदी से बहुत लगाव है एवं यह अत्‍यंत सहज व सरल भाषा है। कार्यक्रम का संचालन पूनम साहू एवं आभार आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.) ने किया।

हिंदी मास 2024— काव्य पाठ प्रतियोगिता,
— शीर्षक कविता- श्रमिक गान
कर्मठ है वो कर्ता है,
हुंकार वो जब-जब भरता है
तस्वीर बदलने भारत की,
हर क्षण वो आगे बढ़ता है ..
वक्त की दहलीज पर वो
परिंदा बनकर आया था,
अब तैयार है वो इस कदर
के बाज़ सी उड़ान वो भरता है ..
श्रमिक जुझारू बंदा है
हर रोज़ वो बेहतर बनता है,.
संकल्प से भरे प्रयासों से
बड़ी से बड़ी चुनौती भी
बन जाती गूढ़ सफलता है,
बन जाती गूढ़ सफलता है,
अंतरमन के संबल से
नित नए विचारों के फल से
उत्पादों की सफलता है
उत्पादों की सफलता है ..
समय चक्र की धुरी पर
जीवन की दौड़ लगाता है,
चुनौतियों से लड़कर वो
गीत साहस का गाता है,
वह तन के हारे नहीं हारता
आलस को है रोज़ मारता
मन से परिश्रम का वो ज्ञाता है,
उत्पादकता की मूरत पर
गुणता का रंग चढ़ाता है,
सुरक्षित होकर काम करे
और सतर्कता दिखलाता है,
धरती खोदी है जिसने
आसमानों को भी चीरा है,
लोहे को तोड़ा-मोड़ा भी
तराशा जिसने हीरा है,
कई दफा तो मेहनतकश को
मिलने वाला पारिश्रमिक भी
होता ऊंट के मुंह में जीरा है,
होता ऊंट के मुंह में जीरा है,
अर्थ से बढ़कर कर्म को माना,
जीवन में कुछ करने की ठाना,
उसकी इस ज़िद्द से ही होती,
उद्योगों की सफलता है,
उद्योगों की सफलता है..
मशीनों से की है दोस्ती
और औजारों से खेला है,
उसकी मेहनत से ही लगती
अब दुनिया विकास का मेला है,
विज्ञान का हाथ पकड़कर
लगा अब जिसका रेला है,
श्रमिक के श्रम के संग-संग
प्रबंधन की भी चपलता है,
प्रबंधन की भी चपलता है,
उसकी इस ज़िद्द से ही होती
उत्पादों की सफलता है,
उद्योगों की सफलता है..
प्रौद्योगिकी की राह पर चलकर
मानव संसाधन की बाह थामकर,
अनवरत प्रगति पथ पर चलता है,
खून-पसीना जोश लगाकर
भुजबल और सच्चा होश लगाकर
दिन रात वो सूरज सा जलता है,
कर्म दायित्व की धुन में खोकर
भोजन भी यथोचित कहां कर पाता है,
उसकी इस ज़िद्द से ही होती
उत्पादों की सफलता है,
उद्योगों की सफलता है..
श्रमिक के श्रम का क्या गान करें,
कम ही होगा जितना भी गुणगान करें,
कर सकें तो बस इतना कर लें,
सदा हम उसका सम्मान करें,
सदा हम उसका सम्मान करें,
शायद कम ही आंक रहा है,
कवि की यह तो विफलता है,
कवि की यह तो विफलता है..
दक्षाधुनिक उपकरण भी हैं,
और बेहतर अभ्यास भी,
बीएचईएल को हमसे आस भी है,
स्वयं पर है सबको विश्वास भी,
समकक्ष हमारे, प्रबंधन का है साथ भी,
इस सह संयोजन से पक्ष हमारा,
सुदृढ़ और सफल ही बनता है,
उसकी इस ज़िद्द से ही बढ़ती
लक्ष्य प्राप्ति की प्रबलता है,
लक्ष्य प्राप्ति की प्रबलता है..
कर्मठ है वो कर्ता है,
हुंकार वो जब-जब भरता है,
तस्वीर बदलने भारत की
हर क्षण वो आगे बढ़ता है,
उसकी इस ज़िद्द से ही होती
उत्पादों की सफलता है,
उद्योगों की सफलता है..

राहुल पारधी
स्टॉफ न. 6095364
विभाग- आईएमएम

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...