भोपाल
बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब में हुए इंटरडिपार्टमेंट आर सी पाराख टी8 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 का आयोजन का समापन हो गया है। 22 दिसंबर 2023 को टीम फैब्रिकेशन और टीम डीटीजी के बीच हुआ फाइनल मैच ने दर्शकों को रोमांचितकर दिया। डीटीजी ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया और 80 रन बनाए जबकि फैब्रिकेशन ने रनों का पीछा करते हुए शुरुआत में ही एक विकेट खो दिया । इस मैच का नजीता पारी की आखिरी गेंद पर आया जिसमें टीम फैब्रिकेशन ने बाजी मारी । फैब्रिकेशन की और से मिस्टर तुषार यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया और मिस्टर सुनील विश्वकर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें शामिल थी। टूर्नामेंट में हुए मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांचित किया और प्रतिभाशाली प्रदर्शन से भरपूर खेल का आनंद लेने का एक मौका प्रदान किया। फाइनल मैच के बाद ही पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा ने टीम फैब्रिकेशन को चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। इसके अलावा, टूर्नामेंट में खेले गए सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच भी समारोह के दौरान पुरस्कार से सम्मानित किए गए।
