– हजारों झुग्गियां अवैध कनेक्शन से हो रही है रोशन
भोपाल
भेल उद्योगनगरी में हजारों झुग्गी बस्तियों के रहवासी घर में रोशनी के लिए मौत को दावत देने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यहां लगे ट्रांसफार्मर से ही नहीं बल्कि खंभों पर लगे तारों से अवैध कनेक्शन लेकर अपने घरों को रोशन कर रहे हंै ऐसी स्थिति में हवा और बारिश में कहर ढा सकते हैं। बावजूद इसके रहवासी बेखौफ होकर अपने घरों को रोशन करने में परहेज नहीं कर रहे हैं।
रही बात बिजली विभाग की तो वह इस ओर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं समझ रहे हैं। यदी रहवासियों की मानें तो बिजली विभाग में घरों में मीटर लगाने की पहल नहीं कर रहा है। यही कारण है कि लोगों ने ट्रांसफार्मर में लगे कटआउट से बिजली ले रखी है। तारों का मकडज़ाल जानलेवा साबित हो सकता है।
गौरतलब है कि भेल क्षेत्र की बस्तियों को दी जाने वाली सुविधाओं में पर्याप्त रोशनी देने का वादा भी सरकार ने किया था, लेकिन जान की परवाह किए बिना घरों को रोशन करते लोगों को एक बत्ती कनेक्शन सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों की संख्या में बिजली के तार से लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन तो ले लिया है, लेकिन वे बड़े हादसे से अंजान है।
