23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़डेढ़ माह से खुदी सड़क 50 हजार लोगों के लिए बनी जानलेवा

डेढ़ माह से खुदी सड़क 50 हजार लोगों के लिए बनी जानलेवा

Published on

-अवधपुरी परिक्षेत्र जन कल्याण महासमिति ने किया नगर निगम का पुतला दहन

भोपाल

नगर निगम के हाल ही बेहाल है। निगम ने डेढ़ माह पहले सवा तीन करोड़ की लागत से करीब दो किमी डामरीकृत सड़क का कांट्रेंक्ट एक ठेकेदार को दे दिया। इसमें सड़क चौड़ीकरण का काम भी शामिल है। मजेदार बात यह है कि ठेकेदार ने डेढ़ माह पहले करीब एक किमी से ज्यादा सड़क को खोद डाला लेकिन इसका निर्माण अधूरा छोड़ दिया। ऐसे में अवधपुरी क्षेत्र के आवाजाही करने वाले करीब 50 हजार लोगों के लिए यह सड़क जानलेवा साबित हो रही है। लोग आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है।

ऐसा भी नहीं कि इस सड़क की बात विधायक या नगर निगम के आला अफसरों तक दर्जनों कॉलोनी के लोगों ने न की हो लेकिन किसी के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही। अधूरी खुदी पड़ी इसी सड़क को लेकर रविवार को अवधपुरी परिक्षेत्र जन कल्याण महासमिति ने नगर निगम के खिलाफ कंचन नगर तिराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

गौरतलब है कि यह सड़क कंचन नगर तिराहे से बीडीए कॉलोनी तक बननी है। महासमिति के अध्यक्ष रमन तिवारी कहा कहना है कि इस सड़क से लोगों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है साथ ही आक्रोश व्याप्त है। यह बात विधायक के संज्ञान में लाई जा चुकी है। इसके बाद भी यदि सड़क का काम प्रारंभ नहीं होता है तो आईएसबीटी नगर निगम ऑफिस का घेराव और मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल को भी ज्ञापन दिया जाएगा।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...