21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़जंबूरी दशहरा मैदान में हुआ सर्व समाज कन्या विवाह सम्मेलन

जंबूरी दशहरा मैदान में हुआ सर्व समाज कन्या विवाह सम्मेलन

Published on

-108 जोड़ों को राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने दिया आशीर्वाद

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता की और नवविवाहित जोड़ों को प्रेम, समर्पण और एक दूसरे के प्रति स्नेह, विश्वास से भरे जीवन की शुभकामनाएं दीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के जम्बूरी दशहरा मैदान में सर्व समाज कन्या विवाह योजना के तहत 108 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सौभाग्य व समृद्धि का पावन पर्व अक्षय तृतीया आप सभी के जीवन में उन्नति, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के गरीब परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हमारी सरकार निरंतर अच्छा करने का प्रयास कर रही है। ऐसे परिवार जो आर्थिक कठिनाई के कारण से बेटे-बेटियों के विवाह संपन्न नहीं कर पा रहे थे, हमारी सरकार ने ऐसे परिवारों का सहारा बनने का संकल्प लिया है ।

भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, श्री विनोद कुमार साहू, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, श्रीमती उर्मिला मोर्य, श्री संतोष ग्वाला, श्री शिवलाल मकोरिया, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री संजय शिवनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नवविवाहित जोड़ों के परिजन इस अवसर पर मौजूद थे ।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...